Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – भाई Vivo का X2 Pro कम खतरनाक था जो इन्होंने X200 अल्ट्रा लॉन्च कर दिया
Vivo का X2 Pro ही पहले से बवाल मचा रहा था, अब Vivo X200 Ultra ने तो एक्स्ट्रा लेवल का खतरनाक लॉन्च कर दिया है। Vivo X 200 Pro का सबसे बड़ा भाई यानी Vivo X200 Ultra अब हमारे पास है – लेकिन अफसोस ये इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ। हमें इसे पड़ोसी देश से मंगवाना पड़ा।
अब आप बताओ, कहां से मंगवाया हमने? Vivo ने पहले ही X200 Pro से ये साबित कर दिया था कि वो एक प्रो लेवल कैमरा फोन है। लेकिन X200 Ultra उसे भी पीछे छोड़ देता है – और इसका मुकाबला होगा Xiaomi 15 Ultra से। जब दो अल्ट्रा भिड़ते हैं, तो असली मज़ा वहीं शुरू होता है।
Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – कैमरा हार्डवेयर और फीचर्स में कौन भारी?
दोनों ही फोन कैमरा टेक्नोलॉजी में कमाल हैं। Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra के बीच फर्क ये है कि Xiaomi में चार कैमरे मिलते हैं और Vivo में तीन। Xiaomi में 1 इंच का मेन कैमरा सेंसर है जबकि Vivo में गिंबल OIS वाला 50MP मेन कैमरा मिलता है।
Vivo में कैमरा कंट्रोल वॉटर जैसा फीचर है – जो Xiaomi में नहीं है। बस फोन को डबल टैप करो और कैमरा एक्टिव हो जाता है। आप स्वाइप करके एक्सपोजर एडजस्ट, लेंस चेंज और बर्स्ट मोड में फोटो क्लिक कर सकते हो। ये सारी चीजें लैंडस्केप मोड में ही काम करती हैं।
Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – ज़ूम और अल्ट्रा-वाइड कैमरा में कौन आगे?
Zoom और Ultra-Wide Comparison में भी टक्कर कड़ी है। Xiaomi में दो ज़ूम लेंस मिलते हैं – एक 3X OS 50MP और दूसरा 4.3X OS 200MP। वहीं Vivo X200 Ultra में एक ही ज़ूम लेंस मिलता है – 3.7X 200MP का, लेकिन उसकी क्वालिटी टॉप लेवल की है।
Ultra-wide में दोनों के पास 50MP सेंसर हैं, लेकिन Vivo में OIS है, जो कि खासकर लो लाइट में ज्यादा मदद करता है। Vivo के अल्ट्रा-वाइड फोटो ज्यादा stable और detailed होते हैं।
Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – पोर्ट्रेट और सेल्फी क्वालिटी में किसकी है जीत?
पोर्ट्रेट शॉट्स में Vivo X200 Ultra ज्यादा नैचुरल कलर और स्किन टोन देता है। Xiaomi थोड़ी cool tone और ज्यादा sharp तस्वीरें देता है। चाहे बात हो 35mm, 50mm या 135mm focal length की – Vivo consistently better output देता है।
सेल्फी कैमरे में भी फर्क साफ है – Vivo में 50MP का सेल्फी कैमरा है जबकि Xiaomi में 32MP का। Vivo की सेल्फी फोटो डायरेक्ट सोशल मीडिया पर डालने लायक होती हैं, बिना किसी एडिटिंग के।
Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – प्रोसेसर, बैटरी और डिस्प्ले की तुलना
परफॉर्मेंस में भी दोनों फोन्स एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra में दोनों Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आते हैं। बैटरी दोनों में 6000mAh की है – सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ, जो बेहतर बैकअप देती है।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo में 6.82 इंच का 2K LTPO पैनल है जो 4500 nits की ब्राइटनेस देता है, वहीं Xiaomi में 6.73 इंच का 2K डिस्प्ले है 3200 nits ब्राइटनेस के साथ। अगर आप ज़्यादा आउटडोर यूज़ करते हैं या HDR कंटेंट देखते हैं, तो Vivo का डिस्प्ले ज़्यादा ब्राइट और क्लियर दिखेगा।
Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – फोटो सैंपल्स में कौन निकला असली Ultra?
फोटो सैंपल्स की बात करें तो Vivo X200 Ultra consistently better परफॉर्म करता है। चाहे indoor हो, low-light हो या backlight – Vivo ज्यादा controlled HDR और better dynamic range देता है। Xiaomi कुछ शॉट्स में over exposure या over sharpening कर देता है।
जैसे जैसे focal length बढ़ती है, Vivo का depth, blur और edge detection बेहतर होता जाता है। Xiaomi भी अच्छा परफॉर्म करता है लेकिन कभी-कभी saturation ज्यादा बढ़ा देता है जिससे फोटो थोड़ा आर्टिफिशियल लगने लगता है।
Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – कौन निकला असली Ultra Boss?
तो अब बात करते हैं नतीजे की – Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra में कौन निकला असली Ultra Boss? अगर आप ऐसे फोटोज चाहते हैं जिन्हें आप बिना एडिटिंग के सोशल मीडिया पर डाल सको – और वो भी हर lighting condition में – तो Vivo X200 Ultra आपको निराश नहीं करेगा।
Xiaomi 15 Ultra एक strong competitor है, लेकिन Vivo का आउटपुट ज्यादा नैचुरल, consistent और DSLR जैसा फील देता है। और हां, अगर कभी Vivo X200 Ultra इंडिया में लॉन्च होता है – तो क्या आप खरीदना चाहोगे? नीचे कमेंट में ज़रूर बताओ।
- Gurugram Tennis Player Murder – कैसे एक स्टेट लेवल टेनिस चैंपियन राधिका यादव बन गईं मर्डर केस की शिकार
- Shubhman Gill : Biography Lifestyle कैसे बना एक गांव का लड़का इंडिया का सुपरस्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल
- Shubman Gill ka Sabse Bada Chamatkar: डेब्यू सीरीज में कप्तानी और 500+ रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Ranveer Singh Dhurandhar Comeback: रणवीर सिंह उसी पटाखे की तरह बन गए हैं
- Salman Khan Comeback with Sultan Power: 5 Epic Reasons क्यों गलवान वैली फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिटर्न